विविध

*बेमेतरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और हंडी फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन*

बेमेतरा: गुरुवार को बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक ग्राउंड में यादव ठेठवार समाज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और हंडी फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विधायक  दीपेश साहू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष  विजय सिन्हा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

सांस्कृतिक शोभायात्रा और मंचीय कार्यक्रम

सुबह की शुरुआत एक भव्य कलश यात्रा से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर बेसिक ग्राउंड पहुँची। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण किए और बैंड-बाजे, भजन मंडलियों और आकर्षक झाँकियों ने सभी का मन मोह लिया।

यात्रा के बाद मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया।

‘समाज और राष्ट्रहित के लिए कृष्ण के मार्ग का अनुसरण करें’ – विधायक दीपेश साहू

मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर धर्म की स्थापना की और समाज को सत्य, प्रेम और कर्तव्य का संदेश दिया।

उन्होंने आगे कहा कि जन्माष्टमी जैसे पर्व केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि ये हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। विधायक ने यादव ठेठवार समाज की सराहना करते हुए कहा कि इस समाज ने हमेशा सामाजिक सरोकारों और संस्कृति के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, “हम सबको कृष्ण के मार्ग का अनुसरण कर समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।”

‘नगर पालिका ऐसे आयोजनों का हमेशा समर्थन करेगी’ – नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि यह भव्य कलश यात्रा और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समाज की आस्था और एकता का परिचायक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर पालिका परिवार ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर गुलेन्द्र यादव, परमानंद यदु, डॉ. वी पी यदु, पार्षद निखित साहू सहित कई गणमान्य व्यक्ति, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी उप

स्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button