*देवकर के गब्दी नाले पर कल एक भीषण सड़क हादसा, बाइक और कार की जोरदार भिड़न्त, नन्दवाय गाँव के 01 व्यक्ति की मौत व दूसरा घायल, जांच में जुटी चौकी की पुलिस*

*बेमेतरा:-* पुलिस चौकी देवकर मुख्यालय से गुजरे स्टेट हाइवे पर गब्दी पुल के पास कल दोपहर दशहरा पर्व के दिन एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमे समीप के गांव के एक व्यक्ति की मौके पर जान चली गयी वही दूसरी को घायल अवस्था मे उपचार के लिए रिफर किया गया। बता दे कि देवकर चौकी एवं धमधा थाना के सरहद पर विगत हफ्तेभर के अंतराल में सड़क दुर्घटना की यह लगातार दूसरा मामला है, जिससे हादसे के बाद घटनास्थल चर्चे का विषय बन गया है।
दरअसल देवकर पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक धमधा थाना इलाके के ग्राम नन्दवाय निवासी रेखचन्द यादव(40वर्ष) एवं केवल राम बंजारे दोपहिया वाहन के सहारे समीप के नगर देवकर से होकर अपने गांव जा रहे थे, इसी बीच दोपहर सवा 11 बजे के करीब नगर मुख्यालय से महज 02 किलोमीटर दूर स्थित गब्दी नाले के पुल विपरीत दिशा से आ रही जबलपुर पासिंग की कार से जोरदार भिड़न्त हो गयी। इस मोटरसाइकिल एवं कार की भयंकर टक्कर में बाइक चालक रेखचन्द यादव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वही सवार केवल राम को नाजुक स्थिति में दुर्ग अस्पताल उचित इलाज के लिए ले जाया गया। जबकि दूसरी ओर दुर्ग से मध्यप्रदेश के जबलपुर की ओर जा रही कार में सवार लोग भी टक्कर के कारण चोटिल हुए। जिसमे बच्चो सहित बुजुर्ग व्यक्ति भी सवार थे। चूंकि पुलिस को सूचना मिलने पर देवकर चौकी की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी, जिन्होंने घायलों को उपचार के रवाना किया एवं मृतक का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद मृतक की बॉडी को परिजनों को सौंपा गया एवं इस हादसे में पुलिस द्वारा कार चालक को अपने कब्जे में लेकर केस की पूछताछ शुरू कर दी है।वही गाड़ी की भी जब्ती बनाकर चौकी लाया गया है।बताया जा रहा है कि गब्दी पुल के पास दोनों वाहनों का रफ्तार काफी तेज था। वही तीव्र गति से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई है, जिस पर देवकर चौकी प्रभारी डीपी देशलहरे ने बताया कि इस सम्बंध में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच-तफ्तीश की जा रही है। वही आरोपी चालक की गिरफ्तारी भी कर ली गयी है।
गौरतलब हो कि एक हफ्ते के भीतर यह घटनास्थल पर घटित होने वाला दूसरा मामला है जिसमें पिछली घटना पुल के आधे हिस्से के उस पार हुई थी इसलिए केस की जांच व कार्यवाही दुर्ग ज़िले के धमधा पुलिस द्वारा की गई जिसमें देवकर क्षेत्र के लूक गाँव के एक व्यक्ति की मौत व दूसरा घायल हुए था, वही अब दूसरी घटना में पुल के इस हिस्से में हुआ जिसे बेमेतरा ज़िले के देवकर चौकी पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया। वही मृतक व घायल धमधा क्षेत्र के है। हालांकि पर्व के अवसर पर हादसे के कारण मृतक के परिजनों के बीच मातम की स्थिति बताई जा रही है।




