*■कुसमी-बेरला में सटोरियों का जमावड़ा, पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती■*


*बेमेतरा/बेरला:-* पुलिस अनुविभाग बेरला अंतर्गत स्थानीय थानाक्षेत्र के मुख्यालय सहित अन्य इलाके में इन दिनों सटोरियों की जमकर महफ़िल सजने लगी है। जिसमें सट्टेबाजी का दांव मुक्तिधाम के श्मशान घाट से लेकर सुनसान खेत-खलिहानों तक दिखाई देने लगा है। जबकि स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा लगातार सटोरियों पर कार्यवाही की जाने की बात सामने आ रही है, जिसके बावजूद क्षेत्र में सट्टेबाजी का कारोबार एक बार फिर पनपने लगा है, जो पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती का विषय बन गया है।बताया जा रहा है कि बेरला थाना इलाके में मुख्यालय के अलावा कुसमी व अन्य ग्रामीण इलाकों में सटोरियों का मजबूत नेटवर्क फैला हुआ है, जिसमे मुख्य खाईवाल खुलेआम सटोरियों के माध्यम से लाखों रुपये का अवैध सट्टा खिलाकर पुलिस प्रशासन को कार्यवाही के लिए ललकारते नज़र आ रहे है, जो बड़ा चिंता का विषय है।
इस सम्बंध में क्षेत्र की आमजनता का कहना है कि सट्टेबाजी व दांवबाजी के इस अवैध खेल से युवा पीढ़ी के सैकड़ो लोग रोजाना शिकार हो रहे है जिससे हज़ारों परिवार सट्टेबाजी की लत के चक्कर मे बर्बाद हो रहे है, लिहाजा क्षेत्र की सामाजिक एवं आर्थिक वातावरण भी दूषित होने लगा है।
उल्लेखनीय हो, कि प्रदेश कैबिनेट में गृहमंत्री- ताम्रध्वज साहू एवं पुलिस महानिदेशक- अशोक जुनेजा द्वारा गैरकानूनी कारोबार पर सख्त प्रतिबन्ध की कार्यवाही का प्रावधान है। वही बेरला थानाक्षेत्र गृहमंत्री का परिवारिक व पैतृक गृहक्षेत्र होने के कारण काफी सुर्खियों में रहता है।
■■■■■■■■■■■■■■■■
*”फिलहाल इस सम्बंध में बेरला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है और आगे भी निरंतर की जाएगी।*
*●संतोषी ग्रेस●*
*(प्रभारी-पुलिस थाना बेरला)*




