विविध

*■पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयन्ती पर भिलाई शहर के अटल उद्यान में प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे दुर्ग सांसद विजय बघेल■*

*दुर्ग/भिलाई:-* भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर वार्ड 37, कैम्प 2 सर्कुलर मार्केट अटल उद्यान पर उनकी प्रतिमा अनावरण के अवसर पर पहुंचे दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भिलाई-ब्रजेश ब्रिचपुरिया की उपस्थिति में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। पूरे कार्यक्रम का कांग्रेस पार्टी के पार्षद द्वारा विरोध किया गया, प्रशासन के सहयोग और दुर्ग सांसद विजय बघेल की उपस्थिति में मूर्ति को स्थापित की गई। इस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बृजपुरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ मिश्रा जी , एल. एम पांडेय जी , सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, डॉ दीप चटर्जी, विजय सिंह, प्रदीप सेन गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, पियूष मिश्रा, दया सिंह, विनोद सिंह, भोजराज सिन्हा, चंदन साव, नासिर, अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा, प्रकाश यदु, मयंक गुप्ता, सन्नी यादव,राहुल परिहार, रोहन सिंह,रंजीत सिंह, राम पूजन सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button