लालू यादव का हेयर स्टाइल बनाती दिखीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- हर परिस्थिति में निभाऊंगी बेटी का फर्ज

पटना. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर अपने पिता के साथ खास अंदाज में नजर आई हैं. रोहिणी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने पिता लालू यादव के बाल संवारती और उनका हेयर स्टाइल बनाती दिखाई दे रही हैं. पिता-बेटी के इस खास पल को रोहिणी ने बेहद भावुक शब्दों के साथ साझा किया है.सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू प्रसाद यादव के बाल संवारती दिखाई दे रही हैं. वह बड़े ही सहज अंदाज में लालू यादव के बालों को ठीक करती नजर आती हैं. पिता और बेटी के बीच का यह पल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. रोहिणी ने इस पोस्ट के साथ अपने माता-पिता के प्रति भावनाओं को भी शब्द दिए हैं. उन्होंने लिखा कि माता-पिता और बेटी के बीच के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को उन्होंने हमेशा दिल से संभाला है और आगे भी संभालेंगीरोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘माता-पिता और बेटी के बीच के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को हमेशा मैंने दिल से संभाला है, आगे भी संभालूंगी. एक बेटी होने का फर्ज और धर्म मैं हर पल, हर घड़ी, हर परिस्थिति में निभाऊंगी.’ रोहिणी के इस पोस्ट में पिता लालू यादव के प्रति उनका भावनात्मक जुड़ाव साफ दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर/वीडियो में वह पिता के बालों को संवारती नजर आ रही हैं. इसी वजह से यह पोस्ट राजनीतिक बयान से ज्यादा पिता-बेटी के रिश्ते को लेकर चर्चा में है
राजनीति से अलग दिखा पिता-बेटी का रिश्ता
रोहिणी आचार्य अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखती रही हैं. हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने राजनीति की बजाय अपने पिता के साथ रिश्ते और एक बेटी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी की बात की है. लालू प्रसाद यादव के साथ रोहिणी का रिश्ता पहले भी कई मौकों पर चर्चा में रहा है. इस बार पिता के बाल संवारते हुए उनका वीडियो/तस्वीर सामने आया तो लोगों का ध्यान सीधे इस भावनात्मक पल पर गया. रोहिणी ने भी अपने शब्दों के जरिए यह संदेश दिया कि माता-पिता के प्रति बेटी का रिश्ता और जिम्मेदारी उनके लिए बेहद खास है.



