धर्म

प्रेस क्लब में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

कवर्धा छत्तीसगढ़। जिला प्रेस भवन कवर्धा में मंगलवार शाम धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। आदित्य वाहिनी के आयोजन में सामूहिक श्री सीताराम संकीर्तन एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक चला।
कार्यक्रम में जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष यशवंत सिंह, प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सियाराम साहू भी शामिल हुए।
संकीर्तन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्रीराम नाम का संकीर्तन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। भजन-कीर्तन में ढोलक, तबला, हारमोनियम, मंजीरा सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया गया। भजनों के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ सहभागिता की, जिससे पूरा प्रेस भवन भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।


आयोजकों ने बताया कि सामूहिक धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य लोगों को सनातन परंपरा से जोड़ना, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना तथा समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button