धर्म

होलिका दहन को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन? जानिए कब खेली जाएगी रंगों की होली

इंदौर: रंगों का त्योहार होली बस आने ही वाला है. इसे देश के साथ-साथ विदेशों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है.रंगों का त्योहार होली हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को मनाई जाती है और फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है. वहीं इस वर्ष होली की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ा कंफ्यूजन देखने को मिल रहै है. लोग जानना चाहते हैं कि इस साल होली का त्योहार 6 मार्च या 7 मार्च कब मनाया जाएगा. होली के त्योहार की तारीख को लेकर विद्वत परिषद ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष होलिका दहन 6 मार्च को यानी कि सोमवार को होगा, धुलेंडी 7 मार्च को रहेगी.

दरअसल महांकाल मंदिर उज्जैन, श्री गणेश मंदिर खजराना और राजबाड़ा इन्दौर में होलिका दहन 6 मार्च को होगा, धुलेंडी 7 मार्च को और रंग पंचमी 12 मार्च को रहेगी. विद्वत परिषद के आनंद शंकर जी व्यास उज्जैन,आशीष जी त्रिवेदी महाकाल मंदिर उज्जैन,आचार्य विनायक जी पांडे शासकीय संस्कृत महाविद्यालय इन्दौर, महामण्डलेश्वर राम गोपाल दास जी महाराज पंचकुईया, आचार्य रामचंद्र जी शर्मा वैदिक विद्वत परिषद इन्दौर, मोहन जी भट्ट मुख्य पुजारी श्री गणेश मंदिर खजराना, श्री दीपेश जी व्यास रणजीत हनुमान मन्दिर,महामण्डलेश्वर श्री राधे राधे बाबा, महामण्डलेश्वर श्री चैतन्य स्वरूप जी, संत दादू महाराज, गोपाल गुरूजी, अभिषेक जी पांडे,चंद्रभूषण जी व्यास गुरूजी मित जी कश्यप, भगवताचार्य सुधांशु जी नागर महाराज गणेश धाम खजराना, पवन जी शर्मा हंशदास मठ,राजेन्द्र जी शास्त्री सुदामानगर आदी संत, महात्मा, आचार्य, महामंडलेश्वर, एवं गुरुजनो ने सर्वानुमति से एक होकर यह निर्णय लिया है कि होलिका दहन 6 मार्च को होगा, धुलेंडी 7 मार्च को और रंग पंचमी 12 मार्च को रहेगी. इस संबंध में परिषद ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर से भी निवेदन किया है कि धुलेंडी की छुट्टी 7 तारीख को घोषित की जाए ताकि सभी लोग अपने त्योहारों को तिथि अनुसार शास्त्र सम्मत तरीके से मना सकें.

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button