अपराध/गुनाह

गैंगरेप से दहला राजस्थान: 5 दोस्तों ने 15 साल की लड़की को पकड़ा, 1 ने किया रेप, 4 ने की चौकीदारी

धौलपुर. पूर्वी राजस्थान के धौलपुर (Dholpur) जिले के पांच दोस्तों ने मिलकर एक नाबालिग से गैंगरेप (Gang Rape) की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी करा लिया गया है. नाबालिग से गैंगरेप की वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही है. लेकिन फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है. सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक सुरेश सांखला कर रहे हैं.

पुलिस उपाधीक्षक सुरेश सांखला ने बताया कि सदर थाना इलाके की रहने वाली 15 साल की नाबालिग 28 फरवरी को खेत पर कचरा डालने के लिए गई थी. इसी दौरान गांव के ही 5 युवकों ने घेराबंदी कर नाबालिग को खेत में पकड़ लिया. नाबालिग के पिता की ओर से थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने नाबालिग से खेत में रोक लिए जाने के बाद एक युवक ने उससे रेप किया. उसके चार अन्य साथी वहां घेराबंदी कर उनकी रखवाली करने लग गए.

पीड़िता की चीख पुकार सुनकर ताई पहुंची मौके पर
पीड़िता के पिता ने बताया कि वारदात के दौरान नाबालिग की चीख पुकार सुनकर उसकी ताई मौके पर पहुंच गई. वहां के हालात देखकर नाबालिग की ताई ने शोर मचा दिया. शोर सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए. इस दौरान आरोपियों का एक मोबाइल मौके पर ही छूट गया. पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि 2 दिन से आरोपी पक्ष के लोग उनकी घेराबंदी कर रहे थे. उसके चलते वह 2 दिन बाद चोरी छिपे घर से निकलकर थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचा है.आरोपी पीड़ित परिवार को डरा-धमका रहे हैं
सीओ सिटी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद अब पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी एंगल से पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है. वहीं आरोपियों के भय से पीड़ित परिवार खौफ में है. आरोपी उनकी हर एक हकरत पर नजर रखे हुए हैं और उन्हें डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं.

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button