*■अंकों के मायाजाल सम्बन्धित दांवबाजी खेल में दाढ़ी पुलिस थाना एवं सम्बद्ध खंडसरा पुलिस चौकी को मिली सफलता, खुफिया तंत्र की सूचना पर जुआरियों-सटोरियों के गिरोह पर कसा शिकंजा*

*बेमेतरा/दाढ़ी/खण्डसरा:-* विगत दिनों पुलिस थाना दाढ़ी एवं थाना सम्बन्द्ध खण्डसरा पुलिस चौकी को सटोरियों एवं जुआरियों के सरगने को पकड़ने में कामयाबी मिली है। जिसमे अलग अलग मामलो दोनो पुलिस की टीम ने धरपकड़ करते हुए अनेकों जुआरियो एवं सटोरियों पर कार्यवाही की है।जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना दाढी पुलिस को सुचना मिली कि दाढी शराब भट्ठी के चखना दुकान के पास आम जगह पर कुछ जुआडियान रूपये पैसो का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक हार जीत का जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना दाढी स्टाफ द्वारा गवाहो के साथ मौके पर पहुच कर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां पुलिस को आते देख कर कुछ जुआडियान भाग निकले तथा आम जगह पर रूपये- पैसो का हार-जीत दांव लगा कर जुंआ खेलते जुआडियान रंगे हाथो पकडें गये। जिसमें 02 प्रकरण में 08 जुआडियान 1. अभिताभ सिंह उम्र 42 साल साकिन दमईडीह 2. राजाराम निषाद उम्र 35 साल साकिन दाढी नयापारा 3. लाला निषाद उम्र 24 साल साकिन पंचभैया 4. चुरावन निषाद उम्र 24 साकिन पचभैया 5. यतिन चंद्राकर उम्र 22 साल साकिन कोदवा 6. संजय शर्मा उम्र 47 साल साकिन कोदवा 7. हरिकिशन जायसवाल उम्र 45 साल साकिन पंचभैया 8. शंकर उम्र 50 साल साकिन कोदवा थाना दाढी जिला बेमेतरा के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 2,100/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को 13 जुआ एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 07.10.2022 को थाना साजा एवं चौकी खण्डसरा पुलिस को सुचना मिली कि कोदवा का रहने वाला राजा बाबू बारले एवं सुनील बंजारे ग्राम मोहभट्ठा व कोदवा एवं खण्डसरा के रहने वाला कमल साहू खण्डसरा के आम जगह में अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा – पट्टी लिखकर जुआ खेला रहा है कि सूचना पर थाना साजा एवं चौकी खण्डसरा स्टाफ मौके पर पहुच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी को अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा – पट्टी लिखते रंगे हाथो पकडे गये। जिसमें 03 प्रकरण में 03 आरोपी 1. राजा बाबू बारले पिता तारन दास बारले उम्र 26 साल साकिन कोदवा 2. सुनील बंजारे पिता धनराज बंजारे उम्र 35 साल साकिन कोदवा 3. कमल साहू पिता शिवकुमार साहू उम्र 35 साल चौकी खण्डसरा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा के कब्जे से सट्टा – पट्टी, पेन सहित नगदी रकम 1,780/- रूपये को जप्त कर 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।



