
बेमेतरा:- जिला बेमेतरा प्रार्थिाया सेवती साहू साकिन तिवरैया ने लिखित आवेदन पेश कर रिर्पोट दर्ज कराया कि दिनांक 27.09.2022 के करीब 10.30 बजे पुरानी रंजिश पर से कोमल साहू पिता शिवकुमार साहू द्वारा इसकी दादी मृतिका कुंवरिया बाई साहू को हाथ मुक्का एवं लात से मारकर सिर एवं शरीर मे गंभीर चोट पहुचाने से ईलाज दौरान दिनांक 03.10.2022 के रात्रि मे मृत्यु हो गया है, कोमल साहू द्वारा इसकी दादी कुंवरिया बाई को हत्या करने के लिए मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाने से मृत्यु हुई है कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी कोमल साहू पिता शिवकुमार साहू उम्र 20 साल को पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक घटना समय घटनास्थल पर मृतिका कुंवरिया बाई साहू को हाथ मुक्का एवं जमीन में गिराकर सिर को जमीन में पटक कर लात से मारकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी कोमल साहू पिता शिवकुमार साहू उम्र 20 साल साकिन तिवरैया थाना व जिला बेमेतरा को दिनांक 06.09.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 07.09.2022 को माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, प्रधान आरक्षक नोहर यादव, रविन्द्र तिवारी, हेमंत साहू, आरक्षक मुकेश माहिरे, रामगोपाल निषाद, रवि साहू, योगेन्द्र सोनी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।




