बेमेतराबेरला

*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर सेवा पखवाड़ा पर सभी बूथों ने चलाया स्वच्छ्ता अभियान*

बेमेतरा/बेरला:- भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक मनाया। जिसमें विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य हर एक मोर्चा प्रकोष्ठ को दिया। जिसमें बुथ लेवल मंडल जिला सभी को दिया। इसी कड़ी में भाजपा बेरला मंडल 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व जय जवान जय किसान के नारा देने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर सभी बूथों पर स्वच्छ्ता अभियान चलाया। तत्पश्चात बुथ समेत वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रंद्धाजली दिया। इस दौरान बैठक कर वर्तमान कार्यो की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यो की विस्तार से चर्चा किया। बेरला नगर के बुथ में शामिल हुए भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल व मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल बेरला नगर के बाजार चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अवधेश सिंह चंदेल, बलराम पटेल बुथ अध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी अन्य बुथ अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष मानक चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधिगण नगर पदाधिकारी व कार्यकर्तागण ने माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया। अवधेश सिंह चंदेल ने कहा महात्मा गांधी स्वच्छता को हमेशा आगे रखते थे। आम जन को जागरूक करते रहे। उसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान चलाया। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के साथ ही देश को अग्रणी पंक्ति में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। वही महात्मा गांधी की तरह देश के प्रधानमंत्री भी स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए आज के दिन सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी अपने घर पर खादी वस्त्र लेकर जाए। जिससे कि देश स्वदेशी की ओर अग्रसर हो सके। इस अवसर पर शांति लाल जैन, संतोष साहू, जित्तू जैन, तारण राजपूत, मोनू सोनी, दाऊलाल कुर्रे, यतीश द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button