
बेमेतरा:- जिला बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तरकोरी में मुक्त युवा दुर्गाउत्सव समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल व विशेष अतिथि बेमेतरा विधानसभा के पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल रहे। विजय बघेल ने कहा शक्ति उपासना के महापर्व में नवरात्रि के पावन पर्व में माँ दुर्गा प्रणाम करते हुए जनता जो सम्मान दिए उन सभी को धन्यवाद देते हुए माँ दुर्गा से कामना करते हुए की यह क्षेत्र की जनता के ऊपर माता आपके सदा आशिर्वाद बने रहे सुख समृद्धि बने रहे यह कामना किया। इस अवसर पर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष एन के तिवारी, डॉ सत्यानंद त्रिपाठी,बद्री सिंह राजपूत, देवप्रसाद सिन्हा ग्राम पंचयात सरपंच पप्पू राजपूत, अवध सिन्हा, पुनीत सिन्हा, सत्यकाम राजपूत, तिरिथ निषाद, दयाराम चक्रधारी, मनोज चक्रधारी, दुलार सिन्हा, बल्ला निषाद, भागवत निषाद, राधिका सिन्हा, लक्ष्मण चक्रधारी,रेखा सिन्हा, भागवत सिन्हा, नरेश यादव, संतोष यादव, मनीराम धुर्वे, जीवन सिन्हा, रेखा राजपूत, आनंद यादव, संतु निषाद लक्ष्मण यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



