बेमेतरा
*बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियो के खिलाफ चलाया जा रहा है अभियान के तहत 4 (क) जुआ एक्ट के मामले में दो सटोरियो से सट्टा–पट्टी, पेन सहित नगदी रकम 9,425/- रूपये जप्त…*

बमेतरा:- पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेद्र सिंह के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में प्रतिदिन पूरे जिले में थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत आज दिनांक 29.09.2022 को थाना बेमेतरा पुलिस को जरिये मुखबीर के सुचना मिली कि बेमेतरा के आम जगह में अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा – पट्टी लिखकर जुआ खेला रहा है कि सूचना पर थाना बेमेतरा स्टाफ मौके पर पहुच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी को अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा – पट्टी लिखते रंगे हाथो पकडे गये। जिसमें 02 प्रकरण में 02 आरोपी 1. लेखराम रजक पिता सोनसिंग रजक उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं. 21 कुर्मीपारा बेमेतरा 2. लोकनाथ साहू पिता खेलावन साहू उम्र 52 साल साकिन भोथीडीह थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से सट्टा – पट्टी, पेन सहित नगदी रकम 9,425/- रूपये को जप्त कर 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, प्रधान आरक्षक देवनारायण तिवारी, रामेश्वर मांडले, आरक्षक विनोद पात्रे, इंद्रजीत पांडेय, धर्मराज विश्वकर्मा एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।



