बेमेतरा

*■पंचायत एवं संसदीय कार्यमंत्री मंत्री रविन्द्र चौबे की उपस्थिति में नगर पंचायत थानखम्हरिया की नवनिर्वाचित अध्यक्षा तितली/गौरव बिंदल ने ली पद व गोपनीयता की शपथ, नगर में 13 करोड़ के विकासकार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण*

*बेमेतरा/थानखम्हरिया:-* विगत शनिवार को पंचायत एवं संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे की आतिथ्य में नगर पंचायत नवनिर्वाचित अध्यक्ष तितली गौरव बिन्दल ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें साजा एसडीएम धनराज मरकाम ने शपथ दिलायी। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने करीब 13 करोङ के विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया साथ ही प्रधानमन्त्री आवास योजनांतर्गत भवन अनुज्ञा,10 हीतग्राही को सिलाई मशीन तथा श्यामपुरकांपा के सर्पदंश दो बच्चीयो की मौत के परिजन गोविन्द यादव को 8 लाख तथा ग्राम गर्रा के अप्राकृतिक मौत के परिजन रमेश यादव को 4 लाख अनुग्रह राशि भी कृषि मंत्री ने प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप मे पुन्नीलाल पटेल, जितेन्द्र उपाध्याय, संतोष वर्मा, शिव कुमार वर्मा, मनोज जयसवाल, गुड्डू जयसवाल, बिहारी साहू, ओमप्रकाश वर्मा, गौतम जैन, गोरेलाल चंद्राकर, मनहरण सिन्हा, रोशन सिन्हा, शमशीर कुरैशी, सनतधार दिवान, तहसीलदार हेमंत पैकरा, प्रदीप तिवारी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी आर सी तिवारी उपस्थित थे। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि लोकतंत्र मे जनतानकी मंशा ही सर्वोपरि है। जनश्रुति के दरकिनार कर नगर विकास प्राथमिकता मे होनी चाहिए गरीबो की सेवा करना और उनकी आवश्यकता की पूर्ति करना ही हमारी ध्येय होना चाहिए,उन्होंने आगे कहा कि नगर की मूलभूत सुविधाओं पानी, बिजली व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देनी की आवश्यकता है कृषि मंत्री ने राज्य सरकार की कृषि निति पर कहा कि आज समूचे देश मे केवल छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल व समृद्ध है। इसका बङा कारण प्रदेश के भूपेश सरकार की धान खरीदी जिससे आज किसानो के साथ ही व्यपारी भी खुश है। पिछले वर्ष 98 लाख तथा इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जायगी।नगर पंचायत अध्यक्ष तितली गौरव बिन्दल ने अपने स्वागत उद्बोधन मे कहा कि नगर की बेटी व बहू होने के नाते नगर की समूचित विकास मेरी प्राथमिकता मे होगी जिस विश्वास के साथ आमजन व कृषि मंत्री ने मुझ पर जिम्मेदारी दी है। उस पर मै खरा उतरने का प्रयास करती रहूंगी। इस कार्यक्रम को बंशी पटेल, ओमप्रकाश वर्मा व योगेश तिवारी ने भी संबोधित किया।विगत शनिवार को कृषि मंत्री ने सीसी रोड, नाली निर्माण,प्रयोगशाला भवन व आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण तथा 3 करोङ के अधोसंरचना मद से विभिन्न विकास कार्य,14 वे व 15 वे वित्त आयोग की राशि से विभिन्न निर्माण कार्य, सर्व समाज मांगलिक भवन, किसान भवन, परमेश्वर भवन निर्माण तथा 4 करोङ की लागत से थान खम्हरिया से टिपनी गोपालपुर पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भी आधारशिला रखी। इसके पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद, एल्डरमेन व गणमान्य नागरिकों ने कृषि मंत्री का पुष्पहार व आतिशबाज़ी के साथ आत्मीय स्वागत किया स्वागत करने वालो मे विधायक प्रतिनिधि अशोक बिन्दल, गौरव बिन्दल, पार्षद- दुर्गा विष्णु माण्डले, रीना लोकनाथ सिन्हा, कन्हैया निर्मलकर, गणेश मंडावी, योगेश तिवारी, अफसाना करीम बेग, घनश्याम गंधर्व, एल्डरमेन- फिरोज खान, सतीश जोशी, हुकुम सिन्हा सहित नागरीकगण शामिल है। गौरव बिन्दल ने अभिनंदन-पत्र का वाचन कर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का अनभिनंदन व समस्त अतिथियो का स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मान किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button