बेमेतरा

*ढाबा में एनीकट पार करते खारुन नदी में बहा युवक, देर रात नही चल सका पता, कण्डरका चौकी की टीम घटनास्थल पर तैनात*

*बेमेतरा/बेरला:-* पुलिस थाना बेरला सम्बद्ध कण्डरका चौकी क्षेत्र के ग्राम ढाबा में विगत कल रविवार को एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के खारुन नदी में बह जाने की पुष्टि पुलिस प्रशासन द्वारा हुई है।जिसमे जानकारी के मुताबिक यह घटना विगत रविवार की शाम को घटित हुई।जिसकी सूचना मिलने पर चौकी के सीमावर्ती गाँव में देर रात तक कण्डरका पुलिस चौकी की टीम द्वारा नदी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, किन्तु समाचार लखे जाने तक नदी में बहे व्यक्ति का पता नही चल पाया है। बताया जा रहा है कि ग्राम ढाबा निवासी राजेश निषाद उम्र (50 वर्ष) पिता झरिहार निषाद पैदल ही खारुन नदी के उस पार एनिकट के माध्यम से रायपुर ज़िला के सिलयारी गाँव स्थित मार्केट गया था, जो वापसी के वक्त लौटते समय पैर फिसलने से नदी में गिर गया। वही शाम हो जाने के कारण व्यक्ति नदी में बहने के बाद दिखाई नही दिया है।

 

 

*”इस सम्बंध में पुलिस चौकी कण्डरका के प्रभारी सब इंस्पेक्टर-आरपी सिंह ने बताया कि चौकी अंतर्गत सीमावर्ती ग्राम ढाबा में खारुन नदी पर स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए एनिकट बना हुआ है, जो इनदिनों एनिकट से ऊपर होकर घुटने तक पानी बह रहा है, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है। फिलहाल घटना के बाद सूचना मिलने पर मौकेस्थल में पुलिस की टीम तलाशी में लगी हुई है, जल्द बहने वाले अधेड़ व्यक्ति का पता चल जाएगा।”*

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button