*नवकेशा में स्कूली बच्चों और ग्रामणी लोगों ने उठाया पारम्परिक खेलों का लुफ्त, गाँव-गाँव मे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता की शुरुआत*

*देवकर:-* छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता के तहत विगत रविवार को साजा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला नवकेशा में राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न पारम्परिक एवं सांस्कृतिक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चो द्वारा पारम्परिक खेलों का खूब लुफ्त उठाया गया। गौरतलब हो, कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर के खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने एवं पारम्परिक खेलों के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास से गाँव-गाँव मे यह कार्यक्रम शुरू किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत नवकेशा में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय खेल, खोखो-कबड्डी, गिल्ली-डंडा, बांटी-भौरा, गेड़ी दौड़, बोरा- दौड़, रस्सी- दौड़, रस्साकशी, जलेबी दौड़, पिठ्ठूल इत्यादि खेलो के प्रतियोगिता हुआ। जिसमें विजेता को बकायदा अतिथियों एवं संस्था द्वारा पुरष्कृत एवं सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पंचायत देवकर के विधायक प्रतिनिधि विनोद कुंजाम, जनपद पंचायत साजा के सदस्य-कामता प्रसाद गायकवाड, नगर पंचायत देवकर के अध्यक्ष प्रतिनिधि- बिहारी साहू, साहू संघ के देवकर परिक्षेत्र अध्यक्ष-दिनेश साहू, एल्डरमैन-रोशन अग्रवाल, ग्राम पंचायत नवकेशा के सरपंच-मोतीराम रजक, अनिल कुमार गुप्ता, सतीश धीमर, प्रदीप कुमार शर्मा,चंद्रकांत साहू, ट़ागेंद्र पाटिल, मेहतरू खिलवाड़े, जनक खिलवाडे, संकुल समन्यवक- एमडी.साहू, संस्था के प्रधानपाठक- हेमन्त साहू, शिक्षक-सुनील साहू, शिक्षिका- भावना अग्रवाल, वर्षा शेख, ज्योति ठाकुर, प्रतिमा ठाकुर व एस.के साहू, विवेक साहू, उपेंद्र यादव व समस्त राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य और पदाधिकारी और गांव के समस्त लोग उपस्थित रहे।



