अपराध/गुनाहबेमेतरा

*आपरेशन मुस्कान के तहत थाना नवागढ जिला बेमेतरा पुलिस ने गुम/अपहृता (बालक) को दस्तयाब कर किया बरामद…*

बेमेतरा:- प्रार्थी सदर को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका नाबालिक भतीजा उम्र करीबन 16 वर्ष जो बिना बताये घर से कही चला गया है जिसे आसपास पड़ोस, गांव में एवं रिश्तेदारों में पता तलाश किया पता नहीं चला है बिना बताये कही चला गया है कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ में गुम इंसान एवं धारा 363 भादवि कायम कर पतासाजी व विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना नवागढ़ पुलिस टीम ने नाबालिग गुम/अपहृता (बालक) को दिनांक 16.10.2022 को जिला दुर्ग में धमधा नाका के पास स्थित अन्नपूर्णा ढाबा परिसर से बरामद किया गया है। गुमशुदा नाबालिग बालक के घर वापिस आ जाने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है, ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा को ढूंढकर परिजनों से मिलने के लिए गुमशुदा के परिवार के सदस्यों द्वारा थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी नवागढ एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button