*आपरेशन मुस्कान के तहत बेमेतरा थाना दाढी पुलिस को मिली सफलता, गुम/अपहृता (बालिका) को दस्तयाब कर किया बरामद*

बेमेतरा:- प्रार्थी सदर ने 15 अक्टूबर 2022 को थाना में हाजिर होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को वह काम से बेमेतरा चला गया था। उसका लडका रिस्तेदारी में बाहर चला गया था और और उसकी पत्नि मजदुरी करने चले गई थी घर में उसकी नाबालिक लडकी अकेली थी जब उसकी पत्नि खेत से घर आई तो उसकी बेटी घर में नही थी।बिना बताए कहीं चली गई है। आसपास, गांव में एवं रिश्तेदारों में पता किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला है,कुछ पता नहीं चलने पर थाना दाढी रिपोट दर्ज कराया,थाना में गुम इंसान के आधार पर धारा क 10/22 एवं नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर कही भगा कर ले जाना के आधार पर धारा 363 भादवि कायम कर पतासाजी व विवेचना में लिया गया। प्रकरण को विवेचना में लेते हुए थाना दाढी पुलिस टीम की ने नाबालिग गुम/अपहृता (बालिका) की खोजबीन शुरू करदी और दाढ़ी पुलिस को दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को नाबालिक लड़की की जानकारी मिली की वह रायपुर में है,नाबालिक लड़की को रायपुर से बरामद कर उनको उनके परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के परिजनो ने अपने बच्ची को अपने पास पाकर बहुत खुश हुये और खुशी जाहिर करते हुए बेमेतरा थाना दाढी पुलिस का हृदय से अभार व्यक्त किये। उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी दाढी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।



