देश दुनियाधर्म

राम मंदिर तक पहुंचने के लिए बन रहे तीन भव्य पथ, एक बार में एक लाख श्रद्धालु कर सकेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या. अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है. मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ रही है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राम नगरी में तीन प्रमुख मार्ग बनाए जा रहे हैं, जो श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राम नगरी की गरिमा के अनुरूप बनाए जाएंगे. जिसमें सहादतगंज से लता मंगेशकर चौक तक 13 किलोमीटर लंबा राम पथ मार्ग बनाया जा रहा है. इसके साथ हनुमानगढ़ी से कनक भवन होते हुए राम जन्मभूमि तक भक्ति मार्ग और सुग्रीव किला से राम जन्म भूमि के परिसर तक जन्मभूमि पथ का निर्माण किया जा रहा है.

लोक निर्माण मंत्री जतिन प्रसाद ने बुधवार को जन्मभूमि पथ का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि तय समय सीमा के अंदर जन्मभूमि पथ का निर्माण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में लेटलतीफी नहीं चलेगी. पीडब्ल्यूडी मंत्री जतिन प्रसाद ने कार्यदाई संस्था के लोगों को तय समय के अंदर गुणवत्ता पूर्ण काम करने के लिए निर्देश देते हुए नाराजगी भी व्यक्त किया. इतना ही नहीं जन्मभूमि पथ, राम पथ और भक्ति पथ के प्रगति की रिपोर्ट प्रत्येक माह देने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया है.

एक बार में एक लाख लोग कर सकेंगे दर्शन
बताते चलें रामनवमी से जन्मभूमि पथ का शुभारंभ जन्मभूमि परिसर तक किया जाएगा. जिसको लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है. यात्री सुविधाओं से युक्त 80 फीट चौड़े रास्ते पर एक बार में एक लाख से ज्यादा लोग सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए रामलला के परिसर तक पहुंच सकेंगे. इसके साथ ही यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं से यह मार्ग लैश होगा, जिसमें प्रमुख रुप से यात्रियों के लिए विश्राम स्थल, प्रसाधन, पेयजल और सामान जमा करने की सुविधा उपलब्ध होगी.अयोध्या में श्रद्धालुओं को मिलेगी हर सुविधा
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ का निर्माण तेजी से हो रहा है. उसी दृष्टि से आज अयोध्या दौरे पर हूं. करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है अयोध्या. हम लोगों का सौभाग्य है कि

 

इस पुनीत कार्य में योगदान देने का अवसर मिल रहा है. पूरी मुस्तैदी से पूरी गुणवत्ता का ध्यान देते हुए अयोध्या नगरी का विकास, यहां की सड़कों का विकास, मंदिर तक आने-जाने की व्यवस्थाएं और श्रद्धालु को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है. जितिन प्रसाद ने कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा और सारे कार्य समय सीमा पर किए जाएंगे.

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button