धर्म

चीटियों को आटा खिलाने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया चीटियों को आटा किस दिन खिलाना चाहिए

ज्योतिष में कई ऐसे छोटे-छोटे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति के जीवन में अच्छे बदलाव हो सकते हैं. ऐसा ही एक उपाय है चीटियों को आटा देना या चीटियों को आटा खिलाना. मान्यता है कि चींटी को आटा खिलाने से व्यक्ति को एक साथ कई लाभ हो सकते हैं. इसी को लेकर मशहूर एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एस्ट्रोलॉजर ने चीटियों को आटा खिलाने की सही विधि और इस उपाय के लाभ बताए हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चीटियों को आटा खिलाने से क्या होता है?

एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, चीटियों को आटा खिलाना दान के समान माना जाता है. इन दान को करने से रुके हुए काम बनने लगते हैं, जीवन की अड़चनें और बाधाएं दूर होने लगती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ने लगती है. साथ ही चीटियों को आटा खिलाना से  के रास्ते भी खुल सकते हैं. चीटियों को आटा किस दिन खिलाना चाहिए?

एस्ट्रोलॉजर हर बुधवार के दिन ये उपाय करने की सलाह देती हैं. बुधवार के दिन थोड़े से आटे में थोड़ी शक्कर मिला लें. इसके बाद आपके घर के आसपास जहां भी चीटियां आती हैं, वहां इस आटे को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालें. आपको हर बुधवार को ये उपाय करना है. 

इससे अलग एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, अगर आपकी कुंडली में शनि से जुड़ी परेशानियां चल रही हैं या साढ़ेसाती का समय चल रहा है, तो आप शनिवार के दिन चींटी को आटा खिला सकते हैं. ज्योतिष में शनिवार का दिन शनि देव से जुड़ा माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन जरूरतमंदों की मदद करने, जीवों को भोजन कराने और दान-पुण्य करने से शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है और शनिदेव व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसाते हैं. ऐसे में आप भी हर बुधवार और शनिवार के दिन ये आसान उपाय कर सकते हैं.(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. कवर्धा संदेश डॉट कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button