*बेमेतरा में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और जनसमस्याओं के आंदोलन पर रणनीति तैयार*

बेमेतरा:- शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने जानकारी दी है कि पार्टी प्रमुख डॉ. आनंद मल्होत्रा की अनुशंसा पर जिला बेमेतरा में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश स्तर के शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन के विस्तार, आगामी चुनावों की तैयारियों और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर गहन रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उप प्रमुख सुरेंद्र यादव व राहुल परिहार, प्रदेश प्रवक्ता समीर पाल तथा प्रदेश महासचिव संतोष पांडे ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी। पदाधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर आम जनता की मूलभूत समस्याओं तथा लंबे समय से अटके कार्यों को प्राथमिकता से उठाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपने और जिन समस्याओं पर कार्रवाई नहीं हो रही है, उनके खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन कर जनहित की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश प्रमुख डॉ. आनंद मल्होत्रा ने अपने संबोधन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के प्रति सतर्क रहने, हर बूथ स्तर तक अपनी पहुंच बनाने और अभी से संगठनात्मक तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला प्रमुख गिरवर रजक, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रामचरण वर्मा, जिला महासचिव डोमेन्द्र राजपूत, जिला उप प्रमुख मनोज पांडे, विधानसभा प्रमुख नारायण वर्मा, महिला जिला सचिव निर्मला ठाकुर व लोकेश्वरी मानिकपुरी सहित कार्यकारिणी सदस्य अनिल वर्मा, दिलीप वर्मा, जोहन विश्वकर्मा, कमलेश साहू, तिलक साहू, महेश साहू, पूर्णिमा, चोला, जमुना, नेमिन जोशी, नेम बत्ती तथा बड़ी संख्या में शिव सैनिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




