*■हरेली पर्व पर देवकर पहुंचे युवा कांग्रेस नेता अविनाश चौबे,गौठान का शुभारंभ कर किया वृक्षारोपण■*

● छत्तीसगढ़ी परम्परा एवं हरेली पर्व थीम पर आत्मानन्द स्कूल के बच्चो का रंगारंग मनमोहन कार्यक्रम*
*देवकर:-* प्रदेश की पारम्परिक पर्व हरेली के अवसर पर युवा कांग्रेस नेता एवं प्रदेश प्रतिनिधि अविनाश चौबे कल नगर पंचायत देवकर पहुंचे। जहाँ पर नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि विनोद कुंजाम की अगुवाई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य आतिथ्य के रूप में अविनाश चौबे का भव्य स्वागत कर नगर के नवनिर्मित गौठान का शुभारंभ युवा नेता के करकमलों में किया गया। वही हरेली होने के कारण सभी के द्वारा नगर पंचायत, स्वामी आत्मानन्द स्कूल एवं नवनिर्मित गौठान परिसर में सभी के द्वारा बारी-बारी से फलदार, छायादार, लुभावदार व उपयोगी पौधों का वृक्षारोपण किया गया। जिसके बाद स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। जहां छत्तीसगढ़ की प्रथम एवं पारंपरिक पर्व की थीम पर स्कूल संस्था की ओर से बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मनमोहक और सर्वश्रेष्ठ थीम के प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों के द्वारा मंच से सम्बोधन किया गया। जिसमें इस दौरान युवा कांग्रेस नेता एवं प्रदेश प्रतिनिधि-अविनाश चौबे, तहसीलदार-विनोद बंजारे, सीएमओ-कोमल ठाकुर, अध्यक्ष-जाँत्री बिहारी साहू, विधायक प्रतिनिधि-विनोद कुंजाम, आत्मानन्द स्कूल के प्राचार्य-अनिल डाहले, वरिष्ठ कांग्रेसी-ईस्माइल बेग, बलदाऊ मिश्रा, तिजऊ राम सिहोरे, राजेश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष-राधेश्याम ढीमर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि-दिनेश साहू, एल्डरमैन-सतीश धीवर, रौशन अग्रवाल, खलील बेग, समस्त पार्षदगणों, नगर पंचायत व आत्मानन्द स्कूल के सभी स्टॉफ सहित अन्य नगरवासी मौजूद रहे।




