*■खड़गाव पुलिस की त्वरित कार्यवाही में चोरी की घटना 48 घण्टे के अन्दर चोर सहित जेवरात के समान बरामद■*

रिपोर्टर:- ✍मुदस्सर मोहम्मद
*●मोहला:-* नवीन ज़िला के मानपुर पुलिस अनुविभाग अंतर्गत खड़गाव थाना मुख्यालय में हुई गहने व नगदी चोरी के मामले में खुलासा हुआ है। एसपी-रत्ना सिंह के निर्देश व मानपुर एसडीओपी- मयंक तिवारी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी ईश्वर ध्रुव सहित पुलिस की जांच टीम को सफलता हाथ लगी है।चोरी की घटना के 02 दिन के अंदर आरोपी के साथ चोरी की सामान की बरामदगी कर ली गयी है।।दरअसल जानकारी के मुताबिक थाना मुख्यालय खड़गाव का घनश्याम चन्द्रवंशी पिता सन्तराम चन्द्रवंशी पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने 26 फरवरी की रात अन्यत्र गाँव गया था जो अगले दिन 27 की रात में घर पहुंचने पर पाया कि उनके घर के अलमारी का ताला टूटा हुआ एवं चांदी के 02 जोड़ी पायल,01 जोड़ी ऐंठी व सोने का मंगलसूत्र लॉकेट व दाना सहित नगदी रकम 10 हज़ार रुपये को अटल चौक खड़गाव निवासी राजकुमार सिंह कुरेटि पिता स्व चन्दर सिंह कुरेटि द्वारा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है एवं समान की बरामदगी हो गयी है।साथ ही पंजीबद्ध प्रकरण में आरोपी पर विधिवत कार्यवाही की जा रही है इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ईश्वर ध्रुव सहित अन्य समस्त स्टाफागण का सराहनीय भूमिका व योगदान कार्यवाही के दौरान रहा।




