विविध

*अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मस्के ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक*

*(द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में प्राप्त आवेदनों की जानकारी के साथ मतदान केंद्रों के संबंध अवगत कराया)*

 

बेमेतरा:- अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी साजा विश्वास राव मस्के ने आज अपने कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों को बैठक में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में प्राप्त आवेदनों की जानकारी के साथ मतदान केंद्रों के संबंध अवगत कराया। विश्वास राव मस्के ने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु अंतिम मतदाता सूची तैयार की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विशेष अभियान चल रहा है। जिसकी अंतिम तिथि 11 सितंबर2023 है। ज़िले के सभी मतदान केंद्रों पर पूर्व की भांति 2 सितंबर 2023(शनिवार ) एवं 3 सितंबर (रविवार) 2023को विशेष शिविर आयोजित किए गए थे। जिसमें आम नागरिक अपने मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर आगामी निर्वाचन में मतदान कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे सभी युवा जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूरे हो रहे,तो वह युवा मतदाता बनने हेतु, जिस निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य निवासी है वहा के बीएलओ से संपर्क कर फार्म 6 प्राप्त कर सकते है। मतदाता बनने के लिए जन्म तिथि प्रमाणित करने वाला कोई प्रमाण पत्र के साथ एड्रेस पू्रफ का दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। फार्म 6 जमा कर मतदाता बन सकते है। इसी प्रकार मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म 7 भरा जा सकता हैए यदि मतदाता सूची में नाम पता ठीक करवाना है तो इसके लिए फार्म 8 भरना होगा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button