विविध
*शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेमेतरा में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित*

बेमेतरा:- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेमेतरा में सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में विद्युतकार, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एवं मैकेनिक डीजल पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। वेबसाइट बहपजपण्बहेजंजमण्हवअण्पद में ऑनलाइन आवेदन 10 सितम्बर 2023 तक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के पूर्व प्रशिक्षण विवरणिका वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदक का चयन होने पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी, अतः आवेदक अपना सही एवं चालू स्थिति में मोबाइल नं. अवश्य दर्शावे।



