विविध
*स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवकर के 10 वी एवम् 12 वी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा*

देवकर– नगर पंचायत देवकर में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवकर के 10 वी एवम् 12 वी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
कक्षा 12 वीं में 31 विद्यार्थी तथा कक्षा 10 वीं में 41 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे सभी विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे।
कक्षा 12 वीं में आंचल श्रीवास 94.20 % एवम् कक्षा 10 वीं में कशिस साहू 93.16 % अंक के साथ अपने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार डहाले, नगर के जनप्रतिनिधियों एवम समस्त शिक्षको ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।




