विविध
*समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कण्ट्रोल रुम स्थापित*

बेमेतरा:- कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज एक आदेश जारी कर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं समितियों में बारदाना आपूर्ति एवं उपार्जन से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तर पर कार्यालय जिला विपणन अधिकारी बेमेतरा में कण्ट्रोल रुम का गठन किया गया है। जिसमें तीन पालियों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें शिवा धु्रव 7805921139 की सवेरे 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, राजकुमार साहू 8358044907 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, मनोहर लाल बारले 8349757925 रात्रि 10 बजे से सवेरे 6 बजे तक का समय निर्धारित है।




