विविध

*कलेक्टर ने ली बच्चों की क्लास*

बेमेतरा:- कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज बेरला विकासखण्ड के ग्राम सरदा प्रवास के दौरान शासकीय उच्चतर मा.वि. पहुंचकर स्कूली बच्चों की क्लास लेकर उनके पठन-पाठन का आंकलन परखा। इस दौरान उन्होने स्कूली बच्चों से सवाल जवाब भी किए। इस दौरान कलेक्टर एक शिक्षक के भूमिका में नजर आए। जिलाधीश ने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों से भूगोल विषय से जुड़े प्रश्न पूछे। छत्तीसगढ़ में पाये जाने वाले प्रमुख खनिज के नाम? अर्थशास्त्र से संबंधित सवाल मांग एवं पूर्ति क्या है इसकी परिभाषा बताईये। कुछ बच्चे जवाब देने में झिझक रहे थे, तो कलेक्टर ने कहा कि वे निसंकोच होकर जवाब दे सकते हैं।

कलेक्टर ने बच्चों से खूब मन लगाकर पढ़ने की समझाईश दी और अपने माता-पिता, समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन हो सके। विधार्थी जीवन एक स्वर्णिमकाल है, हमें अपना लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ना है। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में शिक्षक लिपिक मिलाकर 28 लोगों की स्टॉफ है। जिसमें तीन शिक्षक देवउठनी पर्व में ऐच्छिक अवकाश पर है। विद्यालय में कक्षा 6वीं से 12वीं तक कुल दर्ज संख्या 800 है। सरस्वती सायकल योजना के तहत पात्र बालिकाओं को सायकल मिल गई है। छत्रवृत्ति के लिए पोर्ट खुला है जिसकी ऑनलाईन प्रविष्टि चालू है।अपर कलेक्टर ने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, प्राचार्य एन.एल. रावटे उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button