*शिक्षक संत कुमार द्वारा बेटी के जन्मदिन पर शाला में न्योता भोज कराया*

साजा:- विकासखण्ड साजा के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला सोमईकला में पदस्थ शिक्षक संत कुमार घृतलहरे द्वारा अपनी बेटी तेजल घृतलहरे के जन्मदिन एवं अपने शिक्षक पद पर नियुक्ति तिथि के अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में बच्चों को नेवता भोज कराया गया। नेवता भोज में सभी बच्चे, शिक्षक एवं रसोईया पालक को केला एवं मिक्चर वितरण किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पवन कुमार देवांगन, शिक्षिका पूर्णिमा मार्कण्डेय, पूर्व माध्यमिक शाला से प्रधान पाठक कमल शर्मा, शिक्षक नीलेश्वर शर्मा, रामकृष्ण साहू, ज्ञानिक मार्कण्डे उपस्थिति रहे। वही प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला परिवार ने तेजल घृतलहरे को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। एक शिक्षक के तौर पर अपने शाला में बच्चों की गुणवत्ता पर विशेष कार्य की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।




