विविध

*●रात में लाईट से रौशन हुआ बेमेतरा शहर का हॉस्पिटल चौक से रायपुर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली बायपास, नगर पालिका के अफसरों की पहल पर जगमग हुआ अंधकारमय मार्ग●*

 

 

*■बेमेतरा:-* नगर पालिका परिषद बेमेतरा में इन दिनों प्रशासनिक स्तर पर विकास के कार्य हो रहे है, जिसमे आमजनता की समस्याओं एवं सुविधाओं की कमी पर नगरीय प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर प्रयास कर व्यवस्था की जा रही है। जिसका ताज़ा नज़ारा विगत दिनों देखने को मिला। जहां पर शहर के जिला अस्तपाल समीप के हॉस्पिटल चौक से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल होते हुए रायपुर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली बायपास रोड काफी लंबे समय से अंधेरे में डूबा हुआ था। जिससे आम लोगों को रात्रि के समय आवाजाही में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। जिसकी विगत दिनों अनुशंसा हेतु प्रस्ताव नगर पालिका परिषद बेमेतरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी- कोमल ठाकुर के द्वारा स्थानीय विधायक-दीपेश साहू के पास रखी गयी। जिस पर तत्काल 10 लाख की राशि स्वीकृत की गई। स्वीकृति उपरांत 40 नया पोल लगाकर सड़क में लाइट की जगमगाहट का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया गया।फिलहाल इस क्षेत्र में सड़क बत्ती जलने से न केवल आवाजाही करने वाले लोगों को रात्रि के अंधेरे से निजात मिली बल्कि वार्ड क्रमांक-12 तथा 13 के रहवासी के साथ साथ स्कूल के आसपास के लोगों को भी अंधेरे के समस्या से निजात मिली। इस क्षेत्र में शाम से देर रात तक फल सब्जियों के दुकान भी लगते है तथा वर्तमान में इसी रोड पर ही कई शासकीय कार्यालय एवं स्कूल भी स्थित है। सभी को इस समस्या से निजात मिली इसके लिए लोगों ने स्थानीय विधायक दीपेश साहू जी का आभार व्यक्त किया है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button