विविध
*शा.प्रा एवं मिडिल स्कूल सहसपुर के बच्चों ने देखा सहसपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर*

देवकर – सहसपुर:- देवकर से 4 किलोमीटर दूर ग्राम सहसपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का शा. प्रा. एवं मिडिल स्कूल के छात्र – छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। ऐतिहासिक,सांस्कृतिक विरासत, निर्माण शैली और इतिहास से छात्रों को अवगत कराया गया। प्राचीन काल में बने शिव मंदिर, बजरंग बली मंदिर, राम जानकी मंदिर का दर्शन किया।
इस दौरान प्रधान पाठक सुरेश राजपूत, शिक्षक -शैलेन्द्र साहू, किशोर नेताम, सूर्यकांत पाटिल श्रीमती नीतू देवांगन सहित स्कूली बच्चों ने दर्शन किया ।




