*पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न*

बेरला:- विकासखण्ड बेरला में संचालनालय आयुष के र्निदेशानुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी वीणा मिश्रा के मागदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर शासकीय आयुर्वेद औषधालय टकसींवा के निकटस्थ चार ग्राम सुरजपुरा,सुरजपुरा डीह,लावातरा, एवं सिलघट में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर में आरोग्य मंदिर टकसींवा की योग प्रशिक्षिका श्रीमती सूर्यकिरण साहू एवं उनकी टीम द्वारा योगाभ्यास करवाया गया।योग शिविर में जीवनशैली के रोग जैसे डायबिटीज, उच्चरक्तचाप, मोटापा, हृदयरोग, श्वास संबंधीरोग, पाचन तंत्र के रोगो के शमनार्थ मंडूकासन,वक्रासन, ताड़ासन, चक्रासन, नौकासन, उत्तानपादासन आसनों का एवं अनुलोम-विलोम,नाड़ीशोधन, सूर्यभेदी ,शीतली, सीत्कारी, उज्जयी, भ्रामरी , कपालभाति आदि प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा प्रारंभ होने वाली है जिसे देखते हुए मानसिक तनाव कम करने व एकाग्रता, स्मरणशक्ती बढ़ाने के लिए मेडिटेशन, ऊं उच्चारण , ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़आसन, नटराजासन , भ्रामरी आदि आसन-प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। इस योग प्रशिक्षण शिविर में मौसमी बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा का प्रतिदिन वितरण किया गया साथ ही अंकुरित चना,मुंग,फल्ली का वितरण किया गया। संबंधित गांवों के बुजुर्ग , बच्चे व ग्रामीण शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए ।इस शिविर के सफल संचालन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर टकसींवा के कर्मचारी दिगम्बर निकोड़े,होरी लाल यादव एवं बुधराम पाटिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही साथ ही ग्राम के मनीषा साहू,ललीता सिन्हा, सुशील साहू का सहयोग मिला। *उक्त जानकारी शिविर प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ कुश कुमार साहू ने दी।




