विविध

*श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन पर सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा सुनकर मंत्रमुग्ध हुए मोहभट्ठा निवासी*

बेरला/कोदवा:- ब्लॉक बेरला अंचल में आने वाले ग्राम मोहभट्ठा में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह आयोजन किया गया। श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह उत्सव कार्यक्रम माघ कृष्ण पक्ष 02 दिनाँक 15 जनवरी 2025 से माघ कृष्ण पक्ष 09 दिनाँक 23 जनवरी 2025 दिन गुरुवार तक किया गया है। जिसमें कथा व्यास पंडित अमित महाराज ने माघ कृष्ण पक्ष 08 दिनाँक 22 जनवरी 2025 को सुदामा चरित्र , राजा परीक्षित मोक्ष कथा विश्राम की कथा का बखान किया गया। इस आयोजन में ग्राम मोहभट्ठा निवासी कथा आनंद लेते हुए मंत्रमुग्ध हो गए। नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन सुदामा चरित्र वर्णन परिक्षित मोक्ष के साथ शाम चढोत्री हुआ। जिसमें ग्राम मोहभट्ठा निवासियों ने बढ़ चढ़कर अन्न दान किया गया। वही इस कार्यक्रम में कथा व्यास पंडित अमित महाराज ने सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कृष्ण और सुदामा के जीवन का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि सुदामा जी भगवान श्री कृष्ण के परम मित्र थे। श्री कृष्ण से उनकी मित्रता ऋषि संदीपनी के गुरुकुल में शिक्षार्जन के समय हुई। सुदामा जी अपना व अपने परिवार पत्नी तथा बच्चे का भरण पोषण ब्राह्मण रीति के अनुसार भिक्षा मांग कर करते थे सुदामा इतने में ही संतुष्ट रहकर हरि भजन करते रहते थे। एक दिन वह अपनी पत्नी के कहने पर सहायता के लिए द्वारकाधीश श्री कृष्ण के पास गए। उनकी दशा देखकर तीनों लोकों के स्वामी के आंखों से आंसू आ गए। उन्होंने अपने मित्र सुदामा की दो दिन सेवा करके उन्हें वहां से विदा कर दिया। जब सुदामा जी अपने नगर पहुंचे तो उन्होंने पाया की उनकी टूटी-फूटी झोपड़ी के स्थान पर सुंदर महल बना हुआ है महाराज ने राजा परीक्षित के मोक्ष पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। वही कथा के पश्चात शाम चढोत्री हुआ और उसके बाद इस आनंदमय कथा ज्ञान यज्ञ में विमल, जीवन ढीमर, बीरेंद्र ढीमर, धनी, कृष्ना, खेमिन बाई, उषा, सरोजनी, रोशनी बाई, किरण बाई, मोनू, रवि, सोनू, उमाशंकर, नीरज, किशुन, हार बाई, रेणुका, हर्ष, लीलू, संगीता, खुशबू कोसरिया परिवार सहित समस्त ग्राम मोहभट्ठा के भक्तगण मौजूद रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button