विविध

*प्राथमिक व माध्यमिक शाला देवरी में दाऊ किशोर शर्मा ताकम के द्वारा न्यौता भोज का किया आयोजन*

 

बेरला:- छग सरकार की महत्वाकांक्षी योजना न्यौता भोज के तहत दिनांक 15मार्च2024 को शा.पूर्व मा० शाला एवं शा० प्रा० शाला देवरी में न्यौता भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी बच्चो को दाऊ किशोर शर्मा द्वारा अपने भतीजे पृथ्वीराज शर्मा के शादी के अवसर पर पूर्ण न्यौता भोज कराया गया। न्यौता भोजन में चावल, दाल, सब्जि, चटनी, पापड व खीर, पूड़ी खाकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। इस अवसर पर उपसरपंच पेखन लाल, दिनेश सुराना, सतराम, अशोक साहू, सीताराम और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। दाऊ किशोर शर्मा ने सरकार की इस योजना की बहुत प्रशंसा की एवं शिक्षा के क्षेत्र में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। दाऊ जी के इस कार्य के लिए प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पूर्णिमा नेताम एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक ठाकुर राम साहू द्वारा शाला परिवार द्वारा दाऊ को सम्मानित किया गया।

 

संकुल समन्वयक ओ.पी. साहू द्वारा सभी उपस्थित ग्रामीणों से न्यौता भोजन कराने की अपील की गई। उक्त कार्यक्रम में 230 विद्यार्थी एवं 50 ग्रामीणो एवं 13 शिक्षको ने न्यौता भोज का लाभ लिया। जिसमें सभी शिक्षकों ने भी सहयोग दिया शिक्षा अधिकारी के रूप में नारायण ठाकुर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button