*शासकीय कन्या महाविद्यालय बेमेतरा में बेमेतरा पुलिस के द्वारा “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप एवं “हमर बेटी हमर मान” के तहत छात्राओ को किया जागरूक*

बेमेतरा:- मुख्यमंत्री महोदय के मंशा अनुसार महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए “अभिव्यक्ति” ऐप एवं “हमर बेटी हमर मान” के तहत पुलिस अधीक्षक बेमेतरा आई. कल्याण ऐलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा बेमेतरा जिले में “हमर बेटी हमर मान” के माध्यम से “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप का प्रचार – प्रसार कर महिला शसक्तिकरण, महिला सुरक्षा, सायबर क्राईम एवं यातायात संबंधी जानकारी अभियान चलाया जा रहा हैं।
इसी कडी में आज दिनांक 10.नवम्बर.2022 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्र अंतर्गत “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्ष टीम की महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय बेमेतरा में प्राचार्य/व्याख्याता/शिक्षक/शिक्षिकाओ की उपस्थिति में छात्राओ को को “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया। “हमर बेटी हमर मान” के तहत छात्राओं को गुडटच व बेडटच, सेल्फ डिफेंस, महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा असामाजिक तत्वों से बचने के लिए स्वयं की सुरक्षा करने की अलग – अलग तरीके बताये गये । और कानून के संबंध में किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति में पुलिस अधिकारी से जानकारी लेने की बात कही गई तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। मोबाईल से संबंधित अपराध जैसे प्रलोभन भरे फोन कॉल अथवा एसएमएस पर विश्वास न करना, फेसबुक/वॉटसअप पर सिक्योरिटी ऑप्शन का प्रयोग करना, सोशल साईट पर व्यक्तिगत जानकारी व फोटो नहीं डालने, अनजान व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने संबंधी जानकारी दिए। तथा यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। साथ ही यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं बिना लायसेंस के वाहन ना चलाने एवं उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य/व्याख्याता/शिक्षक/शिक्षिकाओ सहित बडी संख्या में छात्राए उपस्थित रहे ।




