विविध

*सेजेस स्कूल देवरबीजा में विद्यार्थियों के लिए 5 दिवसीय ड्रोन टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन*

 

बेरला:- विकासखण्ड बेरला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी व हिंदी माध्यम विद्यालय देवरबीजा में दिनांक 16 सितम्बर से 20 सितम्बर 2025 तक विद्यार्थियों के लिए 5 दिवसीय “ड्रोन टेक्नोलॉजी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन एनआईईएलआईटी के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक से संबंधित सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक अनुभव भी प्राप्त हुआ। विशेष रूप से योगीराज एवं रोहित कुमार ने बच्चों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ड्रोन के विभिन्न उपयोगों, उसके संचालन तथा तकनीकी पहलुओं की गहन जानकारी हासिल की। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। जिसने उनके ज्ञान और कौशल को नई दिशा दी और उन्हें आधुनिक तकनीक के प्रति उत्साहित किया। इस प्रशिक्षण में कंप्यूटर शिक्षिका कुमारी खुशबू ठाकुर ने भी बच्चों को ड्रोन के संबंध में जानकारी दिया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन ड्रोन चलाना सिखाया गया जिसे बच्चों के साथ साथ विद्यालय के शिक्षकों ने भी भाग लिया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button