*धमधा पुलिस ने देवरी गाँव में दबिश देकर 04 किलो 722 ग्राम प्रतिबन्धित गाँजे के महिला को किया गिरफ्तार, धमधा टीआई-पीडी चन्द्रा के नेतृत्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही*

*दुर्ग/धमधा:-* धमधा पुलिस द्वारा गत रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र अंतर्गत देवरी गाँव मे अवैध रूप से प्रतिबंधित गाँजे बेचने की शिकायत पर कार्यवाही हुई। जिसमें दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला के दिशानिर्देश व आरएसपी-वेदव्रत सिरमौर एवं धमधा एसडीओपी संजय पुंढीर के मार्गदर्शन तथा धमधा थाना प्रभारी पीडी चन्द्रा की अगुवाई में पुलिस स्टॉफ ने दबिश देकर देवरी गाँव की आरोपी महिला गनेशिया बाई साहू के कब्जे से जांच में करीब 04 किलो 722 ग्राम गाँजे की जब्त किया। जिसकी अनुमानित कीमत 45000 रुपये आंकी गयी वही उनके पास से नगद 1150 रुपये बिक्री की रकम भी बरामद की गई।इस कार्यवाही के बाद पुलिस ने आरोपित महिला पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) व 27(अ) के तहत कार्यवाही कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर दुर्ग न्यायालय भेजा गया। वहीं यह कार्यवाही धमधा पुलिस निरीक्षक-पीडी चन्द्रा के नेतृत्व में एसआई-नरेन्द्र सिंह राजपूत, आरक्षक-दिनेश डहरिया, प्रशांत साहू, जितेन्द्र धीवर, आर गोवर्धन चौहान, विमल साहू द्वारा कार्यवाही में विशेष योगदान रहा।




