*शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर देवी माता का श्रृंगार पर मंदिरों में उमड़ी भीड़*

बेरला:- शारदीय नवरात्रि पर्व की पंचमी पर देवी मंदिरों पर माँ दुर्गा व महामाया में चोला व श्रृंगार चढ़ाया गया। बता दें कि बेमेतरा जिला के बेरला अंतर्गत आने वाले ग्राम संडी के सिद्धि माता मंदिर जिनके प्रदेश के दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है। वही शारदीय नवरात्रि के पंचमी के दिन सिद्धि माता की दर्शन करने भक्तों का सैलाब रहा। माता का श्रृंगार कर श्रद्धालुओं ने सामग्री अर्पित की। यह सिलसिला सुबह से ही आना जाना पूरे दिनभर व रात्रि तक सिद्धि माता मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। माता रानी को चुनरी अर्पित कर भक्तों ने खीर पूड़ी का भोग लगाए। इस अवसर पर भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं के लेकर खीर पूड़ी व हलवा का प्रसादी वितरण किया गया। प्रशासन व मंदिर समिति के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया गया। अब तक सभी देवी मंदिरों शांति व्यवस्था बनाए हुए है। इज़के अलावा संडी सिद्धि मंदिर व भक्तों की सुरक्षा पुलिस के साथ कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था पर निगरानी किया गया है। ग्रामीण अंचल के शीतला व देवी मंदिरो में मां जगदम्बा का पांचवें रूप में स्कंधमाता का विशेष श्रृंगार किया गया। जिसमें देवी मां का चुनरी, पायल, साड़ी, माहुर, बिंदिया, चूड़ी से विशेष श्रृंगार किया। माता रानी को श्रृंगार सामग्री भी अर्पण किया गया।




