विविध

*●गब्दा(पिरदा) मे सम्पन्न हुआ छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज का 79वाँ अधिवेशन संपन्न,पूर्व सीएम भूपेश बघेल की रही मौजूदगी●*

*■बेमेतरा/भिंभौरी:-* छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज का 79वाँ राज अधिवेशन बीते शनिवार को राज प्रधान सत्यभामा परगनिहा एवं ऊनके कार्यकारिणी के संयोजन में दिव्यात्मा-खम्हन लाल वर्मा स्मृति सभा स्थल ग्राम गब्दा (पिरदा) मे शनिवार क़ो रखा गया था। इस कार्यक्रम की शुरुआत कलशयात्रा के पश्चात समाजिक ध्वजारोहण एवं महापुरुषों महापुरुषों के तैल चित्रों पर माल्यार्पण क़र किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क़र रहे छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केंद्रीय अध्यक्ष- खोड़स राम कश्यप ने अपने उद्बोधन मे डॉ.खूबचंद बघेल के नाम से जारी स्वास्थ्य के नाम परिवर्तन किए जाने पर नाराजगी जाहिर की तो वहीं अंतरजातीय विवाह किए जाने वाली लड़कियों को आजीवन मुख्य धारा से अलग न रखने के बारे में चर्चा करने की बात कही है। साथ ही निर्धन विद्यार्थियों हेतु कोष का निर्माण कर शैक्षणिक गतिविधियों मे सहयोग करने की बात कही है। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन मे ” विशेष तौर से ओबीसी आरक्षण की बात करते हुए आगामी चुनाव क़ो लेकर कहा कि प्रदेश के 33 जिलों मे से किसी भी जिले मे जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर ओबीसी वर्ग के लिए कोई आरक्षित नहीं है जबकि पूर्व मे 27 जिला होने पर भी ओबीसी वर्ग के लिए 5 से 7 जिला पंचायत अध्यक्ष पद आरक्षित होता था। किन्तु वर्तमान सरकार ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय क़र रही है। लेकीन इस स्थिति पर फिलहाल ओबीसी वर्ग मौन है। इस कार्यक्रम मे खुले मंच मे उद्बोधन के दौरान प्रफुल्ल वर्मा ने कहा कि विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रमों मे जिनके यहाँ पानीग्रहण आदि गोधूलि बेला मे सम्पन्न होता है। उन्हें सम्मानित किया जाये। वहीं जोगी राम वर्मा ने कहा कि क्षेत्र मे कई ऐसे गाँव हैं, जहां दस वर्ष से भी अधिक हो चुके हैं किन्तु कोई सामाजिक बैठक नहीं हुआ हैं जिससे की आगामी पीढ़ी क़ो भी सामजिक गतिविधियों संबधित जानकारी हो सके इसलिए दशों राज के प्रत्येक गाँव एवं नगरों मे वर्ष मे कम से कम दो बार स्थानीय स्तर पर बैठक आयोजित हो जिसके पश्चात बैठक मे लिए गए विभिन्न निर्णय की जानकारी राज एवं केंद्रीय स्तर पर दिया जाये। राजप्रधान धमधा राज सत्यभामा परगनिहा ने कहा कि प्रत्येक तिमाही मे क्षेत्र प्रधानों का बैठक अनिवार्य रूप से रखा जावे। साथ ही महिलाओं क़ो आर्थिक रूप से सशक्त करने हेतु समूह के माध्यम से कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराए जावे तो वहीं युवक युवती, विधवा विधुर, शास बहु मिलन समारोह का आयोजन भी किया जावे। विभिन्न विचारों केंद्रीय महामंत्री यशवंत वर्मा ने मंच के माध्यम से सहमती जताई मंच पर पाटन राज प्रधान-युगल किशोर आडिल, रायपुर राज प्रधान-जगेश्वर वर्मा, तिल्दा राज-प्रधान ठाकुरराम वर्मा, पलारी राज प्रधान-रामखिलावन वर्मा, दुर्ग राज प्रधान-ईश्वरी वर्मा, अर्जुनी राज प्रधान-हरिराम वर्मा, विशेष दानदाता मनराखन लाल वर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान 50 से अधिक प्रतिभावान छात्र, समस्त ग्राम प्रमुख, क्षेत्र प्रधान, विभिन्न दानदाताओं क़ो सम्मानित किया गया।वही ग्राम गब्दा मे हुए राज अधिवेशन मे उपराज प्रधान-अजय वर्मा, राजमन्त्री-राम हृदय वर्मा, सचिव नारायण वर्मा, सह सचिव कमलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष ज्ञानदेव वर्मा, उप कोषाध्यक्ष सुरेश नायक, महिला अध्यक्ष गायत्री वर्मा कार्यालयिन सचिव गगन परगनिहा, कार्यालयिन सह सचिव राजेंद्र वर्मा, क्षेत्र प्रधान अश्वनी परगनिहा, अश्वनी वर्मा, विष्णु वर्मा, संरक्षक तोरण नायक, अरुण परगनिहा, चंद्रशेखर परगनिहा सलाहकार टिकेंद्र परगनिहा, पोषण वर्मा, खूबी राम वर्मा, दुर्गा प्रसाद टिकरिहा, शिवाचंद्रवंशी, फत्ते लाल वर्मा, घासी राम वर्मा, केंद्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा, महिला अध्यक्ष सरिता बघेल, केंद्रीय संरक्षक मन्नू लाल परगनिहा, प्रहलाद वर्मा, शुभम वर्मा, हर्षलता चंद्र हास वर्मा, पूजा टिकरिहा, प्रज्ञा परगनिहा, निहाल परगनिहा, दिलीप टिकरिहा, ग्राम पंचायत पिरदा सरपंच अंजू संजू परगनिहा, जिला पंचायत बेमेतरा सभापति भुनेश्वरी पोषण वर्मा, विजय वर्मा, घनश्याम वर्मा, बलराम वर्मा, तारकेश्वर वर्मा, नेतराम वर्मा, मानसिंग वर्मा, ग्राम पंचायत गाड़ामोर सरपंच दिगंबर परगनिहा, ग्राम पंचायत उफरा सरपंच रामखिलावन परगनिहा मिडिया प्रभारी विकास कश्यप आदि मौजूद रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button