विविध

*नवीन तहसील कार्यालय का जायजा लेने देवकर पहुंचे साजा एसडीएम एवं तहसीलदार, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का किया निरीक्षण, 02 नवम्बर को तहसील के लोकार्पण एवं उद्घाटन*

*देवकर:-* नगर पंचायत देवकर में कल वृहस्पतिवार को नवीन तहसील कार्यालय, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं सेवा सहकारी समिति हेतु निर्माणाधीन धान उपार्जन केंद्र पर साजा एसडीएम धनराज मरकाम व तहसीलदार विनोद बंजारे सहित प्रशासनिक अमले की पूरी टीम निरीक्षण के दौरे पर पहुंची। जहां पर एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों- कर्मचारियों से पंचायत एवं कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे की उपस्थिति में प्रस्तावित नवीन तहसील कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों एवं व्यवस्था सम्बन्धित रिपोर्ट व जानकारी ली गयी। साथ ही नगरीय प्रशासन के अफसरों एवं कर्मचारियों को प्रस्तावित आगामी कार्यक्रम से सम्बंधित व्यवस्था के लिए अनेक दिशानिर्देश दिए गए।गौरतलब हो कि बेमेतरा ज़िले एवं साजा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत देवकर को विगत पूर्व में मंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा पूर्ण तहसील का दर्जा मुख्यमंत्री के हाथों दिलवाया गया था। इसी सिलसिले में आगामी 02 नवम्बर को देवकर में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के आतिथ्य में नवीन तहसील कार्यालय का लोकार्पण व उद्घाटन कर शुभारंभ किया जाना है। इसी के मद्देनजर व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा अफसरों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लिया जा रहा है।विगत कल के निरीक्षण दौरे साजा एसडीएम-धनराज मरकाम, तहसीलदार-विनोद बंजारे, नगर पंचायत देवकर के सीएमओ- कोमल ठाकुर, अध्यक्ष प्रतिनिधि-बिहारी साहू, विधायक प्रतिनिधि-विनोद कुंजाम, पीडब्ल्यूडी साजा के एसडीओ-सचिन शर्मा, उप अभियंता- संदीप शर्मा, देवकर हल्क के पटवारी- मेघराज वर्मा, नगर पंचायत के इंजीनियर-विश्वनाथ ठाकुर, कोतवाल- कल्याण सिंह सहित दर्जनों कर्मचारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button