विविध

*मरार समाज में हुआ पद भार ग्रहण*

 

 

बेरला/भिंभौरी/गोंड़गिरी:- कोसरिया मरार पटेल धमधा तेलगा राज के नवनियुक्त समाज के पदाधिकारीयों ने पद भार ग्रहण किया। बेरला ब्लॉक के गोंड़गिरी गांव के पटेल भवन में सर्व प्रथम समाज के स्वजातिय लोगों द्वारा मां शाकंभरी की पूजा अर्चना कर आरती की गई। तदपश्चात तेलगा धमधा राज के राज प्रधान भगवती पाटिल के मार्ग दर्शन में सलाहकार राम कृष्ण पाटिल के द्वारा नव नियुक्त अध्यक्ष अलख पाटिल गोंड़गिरी, सचिव शेखर पाटिल बोरसी, कोषाध्यक्ष दिनेश पाटिल सूरजपुरा को पद भार ग्रहण कराया गया। इस आयोजन में सम्पत पाटिल पूर्व सचिव जनतराम पाटिल, यशवंत पाटिल, बावा पाटिल, दिनेश पाटिल, नंदकुमार पाटिल, रामाधार पाटिल, गोवर्धन पटेल, उमाशंकर पाटिल, राजेश पाटिल,सेतराम पाटिल, महिला पदाधिकारी कुमारी बाई, संगीता, उत्तरा, फिरंतीन, चंचल पाटिल के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button