विविध

*बेमेतरा में आंधी-तूफान से भारी तबाही, 2 मजदूरों की मौत*

 

बेमेतरा :-आज शाम बेमेतरा जिले में तेज हवा और आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। देवकर क्षेत्र के राखी-जोबा गांव स्थित राइस मिल में मौसम से बचने के लिए रुके दो मजदूरों की दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

इस प्राकृतिक आपदा से दर्जनों राइस मिलों के टिन शेड और ग्रामीणों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इलाके की सड़कों पर बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया, वहीं सैकड़ों गांवों में बिजली के खंभे और तार टूटने से विद्युत सेवा भी प्रभावित रही।

भीषण गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम बदलने से पूरे जिले में करीब दो घंटे तक ब्लैकआउट रहा। दोपहर में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के बाद अचानक गिरावट दर्ज की गई। इस मौसमी आपदा का सबसे ज्यादा असर साजा विकासखंड में देखने को मिला।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर 3 बजे से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था, जिसके बाद तेज धूप अचानक काली घटाओं में बदल गई और 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे पूरे बेमेतरा जिले में अचानक मौसम का प्रभाव देखने को मिला।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button