*■नवकेशा पुल के पास गड्ढों का नही मिल पाया स्थायी निराकरण, कामचलाऊ ढंग से मरम्मत के कारण बढ़ी हादसों की आशंका■*

*देवकर:-* नगर समीपवर्ती ग्राम नवकेशा से गुजरे नाले के पास सड़क की स्थित काफी बदहाल हो गई है, जो कि बरसात होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं को सीधा निमंत्रण है, क्योंकि नाले के पास से गुजरी सड़क में लगातार वाहनों के गुजरने के कारण पानी भरे रहने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है जो सड़क के मुसाफिरों एवं राहगीरों के लिए बड़ा खतरनाक एवं जानलेवा है।ज्ञात हो कि हफ्तेभर पूर्व नवकेशा के इसी नाले से गुजर रही लोहे की सरिया से लदा ट्रक इन्ही गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर सीधा पुल से नाले में गिर गया था, जिसमे वाहन चालकों को मामूली चोटें आई थी।जिसके बावजूद अभी तक शासन-प्रशासन द्वारा सुध नही ली जा रही है जिससे इस सड़क पर से गुजरने वाले आम लोगों एवं राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। इस सम्बंध में नवकेशा गाँव के अनूप साहू ने बताया कि गाँव आने के लिए पुल के सीधा पहले गड्ढो का पड़ना बड़ा ही खतरनाक है, जिसपर अभी कामचलाऊ ढंग से कुछ कच्चे मटेरियल को डालकर गड्ढा दबाने का प्रयास किया गया है, जो कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित नही है। जबकि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ो की तादाद में बड़े वाहनों एवं हज़ारो दोपहरिया वाहनों को गुजरना पड़ता है, जो कि बरसात के मौसम में इन गड्ढो पर पानी भरे होने का शिकार हो सकते है, इन गड्ढो को प्रशासन द्वारा तत्काल मरम्मत कर व्यवस्था करानी चाहिए ताकि हादसे की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब हो कि इस घटनास्थल से कुछ दूरी से करीब 900 मीटर की दूरी तक देवकर में मंडी बोर्ड द्वारा गौरवपथ नवनिर्मित है जो काफी सुर्खियों एवं चर्चे में रहा है, जबकि नवकेशा गाँव से आगे की दिशा में सहसपुर होते हुए गाडाडीह तक पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा सड़क निर्माण किया गया है और वही उक्त प्रभावित स्थल पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत बताया जा रहा है, जिस पर शासन-प्रशासन कक ध्यान देकर तुरंत गड्ढों का उचित मरम्मत कर सड़क व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।




