विविध

*एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू आईपीएस के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी* 

 

 

*आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला 06 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही*

 

बेमेतरा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू आईपीएस के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

 

इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2025 को थाना बेमेतरा, दाढी, साजा एवं संबलपुर में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 04 प्रकरण में 04 आरोपी मन्नू लाल यदु उम्र 44 वर्ष, निवासी बेरा चौकी खण्डसरा, संतोष पारधी उम्र 39 वर्ष, निवासी खिसोरा चौकी देवकर, दिनेश गोड उम्र 40 वर्ष, निवासी पदमी चौकी देवरबीजा, 4. पुष्पेन्द्र राजपूत उम्र 26 वर्ष, निवासी जेवरा चौकी संबलपुर जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई है। इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना नवागढ में 01 प्रकरण में 02 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 01 प्रकरण में 02 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button