*●देवकर में खुले नाली पर गिरने से फंसा गाय, नगरवासियों ने बड़ी मशक्कत कर किया रेस्क्यू●*

*■बेमेतरा/देवकर:-* नगर पंचायत देवकर के महावीर चौक के समीप कल सुबह नाली के एक खुले गड्ढे में गाय फ़ँस जाने का मामला सामने आया। जिसे पशु मालिकों के साथ कुछ बस्ती वालों द्वारा घण्टेभर कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि नगर में महावीर चौक के पास सड़क किनारे काफी बड़ा नाली निकासी का गड्ढा दशकों से खुला पड़ा हुआ है, जिस पर अक्सर दुर्घटना होना आम बात है। चूंकि उक्त जगह पर गाय गुजर रही थी तो भगदड़ में एक गाय नाली में गिरकर फ़ँस गयी। चूंकि नाली काफी गहरा होने के कारण गाय निकल पाने असमर्थ नही। इस पर तत्काल स्थानीय रहवासियों द्वारा पशुमालिक को घटना की जानकारी दी गई। ततपश्चात रस्सी व लकड़ी के माध्यम से कड़ी जद्दोजहद करते हुए नाली से गाय को कल रेस्क्यू किया गया। इस घटना में उक्त गाय को काफी चोट भी आई है। वही इस दौरान देखते ही देखते लोगों की भीड़ गयी जो खुले नाली में लगातार हो रही हादसों से बचाव के लिए उक्त नाली को चैम्बर बनाकर ढंकने की मांग की है, ताकि उक्त सड़क पर कभी भी दुर्घटना न हो।




