विविध

*●देवकर के व्याख्याता एमके साहू का गांधीनगर(गुजरात) में आयोजित क्रिएटिव लर्निग वर्कशॉप के लिए हुआ चयन, देवकरवासियों सहित शिक्षा परिवार में हर्ष●*

 

*■बेमेतरा:-* राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्थाओं के साथ मिलकर गणित, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी में शिक्षकों के क्रिएटिव लर्निंग हेतु सेकेण्ड्री स्तर के छत्तीसगढ़ के शिक्षकों का गूगल फार्म के माध्यम से नाम मंगाया गया। जिसमें से गुजरात के आईआईटी गांधीनगर में आगामी 29 अगस्त से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय कार्यशाला में शामिल होने हेतु विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षकों का टेस्ट आयोजित कर 50 शिक्षकों को क्रिएटिव लर्निंग वर्कशॉप हेतु चयन हो गया है। जिसमे बेमेतरा ज़िला से दो अन्य शिक्षको के साथ ही नगर देवकर से शिक्षक के रूप में शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय के गणित व्याख्याता- एमके साहू का चयन हुआ है।जिलेभर से एकमात्र एमके साहू शिक्षक का इस विशेष आयोजन में चयन होने पर परिजनों के साथ देवकर स्कूल के प्राचार्य सहित स्टॉफ, शिक्षक परिवार एवं नगरवासियों ने व्याख्याता- एम के साहू जी को शिक्षकों का गौरव बताकर उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button