*लूट एवं चोरी गये बाईक, मोबाईल, लूट रकम घटना में प्रयुक्त चाकू बाईक, वाहन तथा 32 क्विंटल लोहे का सरिया जुमला कीमती लगभग 488,500/ रूपये जप्त कर किया बरामद कर आरोपी को पुलिस ने की गिरफ्तार*

बेमेतरा:- अनुविभागीय पुलिस बेरला अंतर्गत थाना बेरला व चौंकी कंडरका में कुछ मामला सामने आ रहे है। जिसमे प्रार्थी दुर्गेश पाटिल उम्र 32 साल निवासी तेलगा पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 मार्च 2025 को अपने दोस्त हेमंत निषाद के मोटर सायकल से उसके साथ हार्वेस्टर बनाने महादेव पटेल के घर ग्राम मुडपार कला जा रहा था कि ग्राम तेलगा नाउ पिपर बांधा के पास पहुचा था हेमंत निषाद लघुशंका करने बांधा की ओर चला गया। उसी समय मोटर सायकल लिए बिना नंबर में अज्ञात तीन व्यक्ति स्कार्फ बांधे आये और मोटर सायकल में कैसे बैठे हो बोलकर चाकू दिखाकर जबरदस्ती मारपीटकर डरा धमकाकर एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक सीजी 25 एन 1719 कीमती 30,000 रूपये,नगदी रकम 1,600 रूपये एवं एक नग मोबाईल कीमती 7,000 रूपये, जुमला कीमती 38,600 रूपये को लूट कर ले जाने कि रिपोर्ट पर धारा 309 (4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग भापुसे के सतत मॉनिटरिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू भापुसे ने तत्काल आरोपी और माल मशरूका की पता तलाश कर उनके विरूध्द्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिये। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह ने एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी बेमेतरा, खम्हरिया, साजा, चौकी कंडरका एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा को अपराध विवेचना हेतु थाना/चौकी व सायबर सेल टीम के साथ लगाया गया। इस प्रकरण में अज्ञात आरोपी माल मशरूका पता साजी व वाहन चेकिंग के दौरान मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक सीजी 25 एन 1719 में सवार तीन लोगो को रोककर वाहन को सशक्त ऐप के माध्यम से चेक करने पर उक्त वाहन थाना बेरला, पुलिस चौकी कंडरका में धारा 309 (4) बीएनएस की अपराध पंजीबद्ध होना पता चलने पर टेकनिकल टीम की मदद से उक्त तीन व्यक्ति ईश्वरी ऊर्फ पप्पू आडिल उम्र 35 साल, धनेश्वर जांगडे ऊर्फ बिल्ला उम्र 24 साल, पारस महिलांग उम्र 23 साल सभी वर्तमान हाल निवासी पंचदेवरी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग से उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर पता चला कि उपरोक्त लूट की घटना को तीनो ने मिलकर घटित कराना तथा इसके अलावा अपने अन्य 02 साथी सुरेन्द्र ऊर्फ कोका मधुकर उम्र 24 साल साकिन वार्ड नं. 20 थाना सरस्वती नगर रायपुर, रूपेन्द्र ऊर्फ बडकु बंजारे उम्र 22 साल साकिन पंचदेवरी थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग के साथ मिलकर रात्रि में घुम-घुम कर बेमेतरा जिले के थाना बेमेतरा क्षेत्र के ग्राम बहेरघट कोठार से 12 क्वीटल सरिया, थाना खमहरिया क्षेत्र के ग्राम सौरी खेत प्लाट से 13 क्विंटल छड एवं थाना साजा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया से 10 क्विंटल लोहे का सरिया चोरी करना एवं चोरी किये सरिया को मथुरा जांगडे उम्र 60 साल साकिन पंचदेवरी थाना कुम्हारी के पास बिक्री करना स्वीकार किया। उक्त प्रकरण के संबंध में पुछताछ करने पर पता चला कि आरोपियों ने एक साथ मिलकर योजनाबद्ध तरिके से संगठित होकर घटना को अंजाम दिया।
आरोपियों के कब्जे से लूट किये मोटर सायकल, मोबाईल, लूट रकम 100 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व चाकू तथा 32 क्विंटल लोहे का सरिया 188,500 रूपये, घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक सीजी 04 पीएन 1770 कीमती 300,000 रूपये, जुमला कीमती करीबन 488,500 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। प्रकरण में आरोपी 1. ईश्वरी ऊर्फ पप्पू आडिल पिता जोहन लाल आडिल उम्र 35 साल साकिन मोहरेंगा थाना नंदनी, वर्तमान पता ग्राम पंचदेवरी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग, 2. पारस महिलांग पिता छन्ना महिलांग उम्र 23 साल साकिन पंचदेवरी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग, 3. धनेश्वर ऊर्फ बिल्ला जांगडे पिता परमानंद जांगडे उम्र 24 साल साकिन भुसण्डी थाना थान खम्हरिया, वर्तमान पता वर्तमान पता ग्राम पंचदेवरी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग, 4. सुरेन्द्र ऊर्फ कोका मधुकर पिता संतोष मधुकर उम्र 24 साल साकिन वार्ड नं. 20 सतनामी पारा रामदरबार गेट थाना सरस्वती नगर रायपुर, 5. रूपेन्द्र ऊर्फ बडकु बंजारे पिता भूषण लाल बंजारे उम्र 22 साल साकिन पंचदेवरी थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग, 6. मथुरा जांगडे पिता सिलहार जांगडे उम्र 60 साल साकिन पंचदेवरी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग को 12 मई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही कर आज 13 मई 2025 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी साजा उप निरीक्षक राकेश साहू, चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, सउनि द्वारिका प्रसाद देशलहरे, सउनि भानु प्रताप पटेल, प्रधान आरक्षक रविंद्र तिवारी, विनोद पात्रे, पोषण साहू, पवन सिंह, शत्रुहन बंजारे, आरक्षक संजय पाटिल, सौरभ सिंह, मोती जायसवाल, नुरेश वर्मा, विनोद सिंह, पीलाराम साहू, जयकिशन साहू, संतोष धीवर, हेमंत साहू, डागेश्वर वर्मा, यशवंत यादव, विजय दिवाकर एवं अन्य स्टाफ का अहम भुमिका रही।
आप को बता दे कि 09 फरवरी 2025 को प्रार्थी किसुन राम सिन्हा उम्र 47 साल ग्राम सौरी थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खेती किसानी एवं बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करता है 18 जनवरी 2025 को मकान निर्माण के लिए सडक किनारे अपने खेत मे छड रेती गिट्टी का स्टाक रखा था जो 19 जनवरी 2025 के सुबह 08 बजे जाकर देखा तो मेरे द्वारा खेत मे रखवाये 13 क्विंटल छड कीमती करीबन 65,000 रूपये नही था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना खम्हरिया में धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रार्थी गौकरण यदु उम्र 31 साल निवासी बहेरघट थाना व जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि छत ढलाई के लिए कुल 26 क्वीटल सरिया लाया था जिसे अपने निर्माणाधीन मकान के सामने कोठार में रखा था कि 05 अप्रैल 2025 के रात्रि करीबन 03 बजे में अपने कोठार में भैस ढीलने गया तो कोठार का राचर खुला हुआ था तब अपने निर्माणाधीन मकान के सामने रखे सरिया को देखा तो कुछ सरिया नहीं था कोठार के साईड में शिवानाथ नदी सिद्धी माता मंदिर रोड के किनारे 06 क्वीटल सरिया पड़ा मिला और कोठार में करीबन 06 क्वीटल सरिया रखा हुआ है। रखे हुए 26 क्वीटल सरिया में से करीबन 12 क्वीटल सरिया किमती करीवन 40,000/- रुपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके खुले कोठार से चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। 11 फरवरी 2025 को* प्रार्थी ओमप्रकाश साहू उम्र 40 साल निवासी पिपरिया थाना साजा जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 फरवरी 2025 को रात करीबन 09.30 बजे खाना खाकर नया मकान पिपरिया भाठा खार के पास जाकर देखा तो मेरा 08एमएम व 10 एमएम 10 क्विंटल लोहे का सरिया वही पर रखा हुआ था उसके बाद अपने पुराने घर में आकर सो गया कि आज दिनांक 11 फरवरी 2025 के सुबह 06 बजे आकर देखा तो हमारा 8एमएम व 10 एमएम 10 क्विंटल लोहे का सरिया लगभग किमती 45,000 रूपयें नही था कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना साजा में धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।




