विविध

*●ज़िले के बांस शिल्पकारों द्वारा तैयार कलाकृतियों की पहुंच अब दूसरे प्रदेशों तक, पारम्परिक व्यवसाय के लिए बांस की आपूर्ति बनी चुनौती●*

 

*बेमेतरा:-* बेमेतरा ज़िला के मुख्यालय बेमेतरा शहर व नगर देवकर सहित नांदघाट में निवासरत बंसोड़ कण्डरा समाज द्वारा आगामी नगरीय एवं ग्रामीण स्तर के चुनावी पर्व के तैयारियां शुरू कर दी गयी है। जिसके फलस्वरूप राजनीतिक पार्टियों के पारम्परिक झण्डे के लिए बड़ी मात्रा में बांस आधारित लकड़ी की छड़ी तैयार किया जा रहा है।बताया यह भी जा रहा है कि ज़िले के देवकर निवासरत कण्डरा समाज के लोग अब दीगर प्रदेशो के लिए भी राजनीतिक झण्डे के लिए लकड़ी स्टिक बनाकर समूहों में भेज रहे है। जिसमे इन दिनों वाहनों के माध्यम से काफी मात्रा में इन लकड़ी स्टिक को लोडकर ले जाया जा रहा है। देखा जाए तो देवकर के बांस शिल्पकारों के कलाकृतियां की डिमांड अब प्रदेश से बाहर होने लगी है। जिनमे बांस के द्वारा बकायदा विभिन्न कलाकृतियों एवं स्वरूपों में दैनिक उपयोगी सामान, फर्नीचर, रिहाइशी घरो के शो-पीस आयटम को लेकर बनाकर दूर-दूर बेचा जा रही है। जिससे ज़िले के बांस शिल्पकारों की धमक बढ़ने लगी है।

 

 

दरअसल ज़िला मुख्यालय के साथ ज़िले के दोनों अंतिम छोर में स्थित देवकर व नांदघाट में बड़ी संख्या में बसोड़ व कन्डरा समाज रहते है, जो बांस आधारित दैनिक उपयोगी सामान, कलाकृतियों एवं फर्नीचर सहित अन्य सामानों को बांस की पतली लकड़ी से बुनकर तैयार करते है फिर उन्हें स्थानीय बाजार में बेचकर अपना दैनिक दिनचर्या में गुजर बसर करते है, जिसके लिए सरकार व प्रशासन द्वारा बकायदा छूट के साथ रियायत दर पर उन्हें वन रेंजर के द्वारा बांस डीपो से बांस मुहैया कराई जाती है।

 

*सुदूर ज़िलों से की जा रही बांस की सप्लाई*

दरअसल दुर्ग वनमण्डल क्षेत्र से सम्बद्ध बेमेतरा फोरेस्ट अनुविभाग दुर्ग के ही साथ वनांचलमुक्त ज़िला है। वही निकटवर्ती कवर्धा, खैरागढ़, मुंगेली, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव में भी बांस के पेड़ों की कमी है। जिसके कारण वर्तमान में बालोद, मोहला-मानपुर, कांकेर-बस्तर क्षेत्र में बांस वृक्ष की अधिकता होने से वहां से बेमेतरा ज़िला के कण्डरा-बसोड़ समाज के लोगों की आजीविका के लिए बांस की आपूर्ति की जाती है, जो काफी दूरस्थ होने के कारण कभी-कभार बांस की समय पर आवक नही होने से सप्लाई चैन प्रभावित होती है। लिहाज़ा यह जिला के बांस शिल्पकारों के लिए एक बड़ी चुनौती एवं समस्या बना हुआ है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button