*●बेमेतरा मुख्यालय में विद्युत विभाग के जर्जर ऑफिसों पर खबर के बाद जागा प्रशासन, भवनों को सुरक्षित करने शुरू हुअव मरम्मत कार्य●*

*■बेमेतरा:-* ज़िला मुख्यालय में स्थित बेमेतरा शहर विद्युत जेई एवं अन्य विभागीय कार्यालय की जर्जर एवं खस्ताहाल पर विगत माह सबका सन्देश में समाचार के प्रकाशन पश्चात अंततः खबर का असर हुआ है। जिसमे बारिश के दौरान शहर के विद्युत जेई के पुराने जर्जर कार्यालय में खतरे को देखते हुए अब उनके कार्यालय को बेमेतरा एई व बेमेतरा ग्रामीण एवं रांका कार्यालय के समीप स्थानांतरित करने के लिए तैयारियां शुरू कर गयी है। जानकारी के अनुसार असुरक्षित भवन का हाल देखकर विद्युत सिविल विभाग ने तत्काल बेमेतरा सहायक यंत्री एवं अधीनस्थ कनिष्क यंत्रियों के संयुक्त कार्यालय को मरम्मत कराना शुरू कर दिया है। वही इसी से जोड़कर शहर जेई का कार्यालय भी तैयार किया जा रहा है। जिसके निर्माण के बाद यही से शहर का विद्युत जेई ऑफिस संचालित होगी। हालांकि विभाग द्वारा सुरक्षात्मक विषय को ध्यान में रखकर ली गयी त्वरित एक्शन की बिजली विभाग में जमकर चर्चा है। वही पुराने ऑफिस में कार्यरत विद्युत कमर्चारी भी खुश नजर आ रहे है।




