विविध

*संडी में सिद्धि मंदिर में बलि प्रथा को समाप्त करने के लिए बैठक आयोजित*

 

बेरला:- पुलिस चौंकी देवरबीजा व ब्लॉक बेरला में सिद्धि माता समिति संडी सामाजिक संगठन ग्राम संडी सरपंच तथा संडी से लगे सरहदी ग्रामों के सरपंच प्रशासन एवं पुलिस के मध्य ज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी महाराज की अध्यक्षता में संडी में सिद्धि मंदिर में बलि प्रथा को समाप्त करने के लिए बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी सदस्य द्वारा बलि प्रथा में रोक लगाने के लिए सहमत हुए तथा सभी सदस्यों द्वारा अपने लेटर पेड में लिखकर लिखित रूप में बलि प्रथा के रोक संबंधित पत्र देने का सामूहिक निर्णय लिया गया। जिसमें मंदिर समिति सर्व उपस्थित सरपंच संगी, सलधा एवं डंगनिया सहमत हुए। इस बैठक में निर्णय में कार्यालय नगर पंचायत परिषद कवर्धा जिला कबीरधाम के आदेश क्रमांक 32 29 /ज क शा 0/ 2015-16 कवर्धा दिनांक 30 जनवरी 2025 के तहत सार्वजनिक जगहों पर बलि प्रथा का रोक लग गई। इसके अनुपालन हेतु निर्णय लिया गया। सभी ग्राम जहां भी निजी या शासकीय भूमि पर बलि प्रथा संबंधित कार्य किया जा रहा है उनके ऊपर आर्थिक दण्ड तथा कार्यवाही ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में निर्णय लिया गया है। जिसमें प्रशासन तथा पुलिस का सहयोग प्राप्त होगा। जिनमें निम्न अनुसार कार्यवाही किया जाएगा। इस दौरान बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया। जिसमें सभी पक्ष सहमत हुए तथा भविष्य में हमेशा के लिए लागू रहेगा। इस अवसर पर सदस्यों ने हस्ताक्षर किया गया। जिसमें दंडी स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी आश्रम सलधा, रामकुमार साहू अध्यक्ष मंदिर समिति संडी, सेवाराम सरपंच संडी, तहसीलदार बेरला जयंत पटले, एसडीओपी मनोज तिर्की बेमेतरा, हेमलाल देवांगन सरपंच देवरबीजा, जितेंद्र शुक्ला जिला अध्यक्ष ब्राह्मण समाज, सियाराम सरपंच सलधा, गणेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत डंगनिया, रोमन पांडे, सुशील कुमार साहू सोंढ कबीर पंथी समाज, डोमार दास, वेद कुमार, बिल्लू दास, संतु, किशुन साहू, अजय, रोशनदान, टुम्मनदास, ब्रम्हपटेल कबीरधाम, लेखमणि पांडे, मोहित राम इत्यादि उपस्थित हुए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button